Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

'धुरंधर 2' के बाद अर्जुन रामपाल की नई पारी

बताया जा रहा है कि 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' शीर्षक से बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल विलेन के दमदार किरदार में दिखाई दे सकते हैं।

21 Mar 2026

'धुरंधर 2' के बाद अर्जुन रामपाल की नई पारी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका खतरनाक लुक दर्शकों को चौंका रहा है। इसी बीच उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ एक भव्य पैन-इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी।

बताया जा रहा है कि 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' शीर्षक से बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल विलेन के दमदार किरदार में दिखाई दे सकते हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें शानदार विजुअल्स और भावनात्मक कहानी के जरिए मराठा सम्राट के गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करने की योजना है। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह करेंगे, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं।

वहीं, अर्जुन रामपाल की मौजूदा फिल्म 'धुरंधर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' की कहानी जासूसी और एक्शन से भरपूर है, जिसमें अर्जुन रामपाल का किरदार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर 2' के बाद अर्जुन रामपाल की नई पारी
बताया जा रहा है कि 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' शीर्षक से बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News